फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रवाल सभा रोजाना एक हजार लोगों को खिला रहा भोजन

विज्ञापन
जरूरतमंदो को भोजन वितरित करते संस्था के सदस्य। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
जगाधरी कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन में अग्रवाल सभा पिछले 36 दिनों से लगातार समाज सेवा कर रही है। सभा के प्रधान मनोज गुप्ता ने बताया कि सभा की ओर से हर दिन 800 से 1000 भोजन के पैकेट बांटे गए। यह कार्य शिक्षा मंत्री कंवर पाल की प्रेरणा से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा संस्था फेस मास्क व सैनिटाइजर का भी निशुल्क वितरण कर रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को सुरक्षित रखा जा सके। इन सबके साथ-साथ संस्था की ओर से हरियाणा कोरोना रिलीफ फंड के लिए शिक्षा मंत्री कंवरपाल को चेक भी भेंट किए गए है। उन्होंने बताया कि इस पवित्र कार्य में अग्रवाल सभा जगाधरी के संरक्षक संदीप गोयल(गट्टू), कार्यकारिणी वरिष्ठ उप प्रधान ललित गुप्ता, सह सचिव रमन बंसल, संरक्षक राम रतन गुप्ता, उप प्रधान सुरेंद्र गुप्ता, संजय मित्तल, राहुल बंसल, रोहित गर्ग, विमल अग्रवाल, प्रवीन बंसल, नवीन गोयल, प्रवीण मित्तल, विकास बंसल, अरविंद सिंगला, अश्विन गोयल, मनीष गर्ग, ललित मित्तल, रोहित गर्ग, विपिन बंसल, संदीप राय, संजीव गर्ग, संजीव गुप्ता, प्रवीण बंसल, रणधीर गर्ग, बृज भूषण सिंगला, अंकुर महेश्वरी व योगेश अग्रवाल ने अपना सराहनीय सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें