फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हॉकी नर्सरी के लिए दो अगस्त को होंगे ट्रायल

Wed, 29 Jul 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जिला खेल अ​धिकारी कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। दीनबंधु छोटूराम थर्मल पावर प्लांट में हॉकी की नर्सरी चलाई जा रही है। इस हॉकी नर्सरी के लिए खिलाड़ियों की भर्ती की जानी है। इसके लिए नर्सरी की ओर से खिलाड़ियों का ट्रायल लेकर, जिससे उनका चयन किया जाएगा। यह ट्रायल दो अगस्त को ट्रायल होंगे।
ट्रायल हरियाणा पावर स्पोर्ट्स ग्रुप की ओर से लिए जा रहे हैं। इसमें चयन के 12 से 16 वर्ष आयु वर्ग के लड़के और लड़कियां हिस्सा ले सकेंगे। थर्मल प्लांट के कार्यकारी अभियंता तरसेम शर्मा ने बताया कि हॉकी नर्सरी में रिक्त स्थानों को भरने के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाना है। इसके लिए इच्छुक खिलाड़ियों को निर्धारित समय पर पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया के लिए ट्रायल दो अगस्त को सुबह आठ बजे से शुरू होंगे।उन्होंने बताया कि खिलाड़ी एक अगस्त की शाम चार बजे तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को निर्धारित समय पर पहुंचना होगा। चयन प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा, फिटनेस और हॉकी कौशल का मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यकारी अभियंता ने बताया कि हॉकी खेल को बढ़ावा देने और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से थर्मल प्लांट में हॉकी नर्सरी संचालित की जा रही है। इच्छुक खिलाड़ी अधिक जानकारी के लिए कार्यकारी अभियंता कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से अधिक संख्या में ट्रायल में भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें