फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बिजली लाइनों पर गिरी पेड़ों की टहनियां, आपूर्ति बाधित

Sat, 03 Oct 2026 03:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापनगर। प्रतापनगर- व्यासपुर मार्ग पर शुक्रवार को बिजली की लाइनों पर पेड़ों की टहनियां गिरने से कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। सूचना मिलने पर बिजली निगम की टीम मौके पर पहुंची और कई घंटे की मशक्कत के बाद लाइनों पर गिरी टहनियों को हटाकर आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन

बिजली निगम के एसडीओ रामकुमार ने बताया कि सड़क किनारे खड़े पेड़ों की टहनियां अक्सर बिजली की तारों के संपर्क में आ जाती हैं। पिछले कई दिनों से हुई बारिश और तेज हवाओं के कारण क्षेत्र में कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां बिजली लाइनों पर गिर गई थीं। इससे आपूर्ति बाधित हुई। शुक्रवार को निगम की टीम ने क्षेत्र की विभिन्न बिजली लाइनों का निरीक्षण किया। जहां भी तारों के आसपास पेड़ों की टहनियां मिलीं, उन्हें हटाया गया। इसके बाद प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई। निगम की टीम ने लोगों से बिजली लाइनों के आसपास पेड़ों की टहनियां गिरने की स्थिति में तुरंत विभाग को सूचना देने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें