फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कलेसर राष्ट्रीय उद्यान में चला स्वच्छता अभियान

Sat, 03 Oct 2026 03:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापनगर। वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह-2026 के शुभारंभ और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर कलेसर राष्ट्रीय उद्यान व आसपास के क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह हर वर्ष दो से आठ अक्तूबर तक मनाया जाता है। अभियान के तहत कलेसर राष्ट्रीय उद्यान से गुजरने वाली सड़क, हाथी पुनर्वास केंद्र, वन संतौर, डारपुर कैंपस और खिजराबाद फॉरेस्ट कॉलोनी में सफाई की गई। कर्मचारियों ने विभिन्न स्थानों पर जमा कूड़ा-कचरा हटाकर वन क्षेत्रों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान आमजन को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास को सुरक्षित रखने के प्रति जागरूक किया गया। वन विभाग ने लोगों से अपील की कि वन क्षेत्रों में कूड़ा न डालें और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों से बचें। वन्यजीव निरीक्षक लीलू राम ने कहा कि वन क्षेत्रों को स्वच्छ रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। स्वच्छ और सुरक्षित प्राकृतिक आवास वन्यजीवों के संरक्षण के लिए आवश्यक है। उन्होंने लोगों से वन क्षेत्रों की स्वच्छता बनाए रखने के साथ पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण में सहयोग करने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें