फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फैक्टरियां बंद होने से ठप हुआ ट्रांसपोर्ट कारोबार

Thu, 03 Aug 2023 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। प्लाईबोर्ड फैक्टरियां बंद होने के कारण काम न मिलने से परेशान ट्रांसपोर्टर्स बुधवार को डीसी से मिलने पहुंचे। इस दौरान ट्रांसपोर्टर्स की ओर से डीसी राहुल हुड्डा को सीएम व पीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें ट्रांसपोर्टर्स ने जिले से उजड़ रहे प्लाईबोर्ड उद्योगों को बचाने की गुहार लगाई।
ट्रांसपोर्टर्स भाईचारा ट्रक एंड ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले डीसी से मिलने पहुंचे थे। जिसका नेतृत्व उपप्रधान ताराचंद सैनी ने किया। यहां ताराचंद सैनी ने कहा कि जिले का प्लाईबोर्ड उद्योग देश ही नहीं विदेशों में भी प्रसिद्ध था। परंतु अनदेखी के चलते यह विश्व विख्यात उद्योग जिले से उजड़ता जा रहा है। दर्जनों फैक्टरियां बंद हो चुकी हैं और इतनी ही बंद होने के कगार पर हैं। दर्जनों फैक्टरियां उत्तरप्रदेश में शिफ्ट हो गई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले के प्लाईबोर्ड उद्योग से ही ट्रांसपोर्टर्स का कारोबार निर्भर था। परंतु अब ट्रांसपोर्टर्स के पास काम ही नहीं है। संचालकों ने बैंकों से लोन लेकर गाड़ियां बनाई थी, परंतु कारोबार ठप होने के कारण वह ईएमआई देने में असमर्थ हैं। इस दौरान ट्रांसपोर्टर्स ने कहा कि वे सरकार को 316 रुपये प्रतिदिन खड़ी गाड़ी का टैक्स दे रहे हैं। परंतु काम न होने के कारण अब गाड़ी मालिक टैक्स देने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बैंक की किस्त से उनके घर तक बैंक पास रहन हो चुके हैं। ज्ञापन से ट्रांसपोर्टर्स ने मांग की है कि सरकार डूबते उद्योगों को बचाने के लिए नीतियां बनाए अन्यथा उन्हें गाड़ियां सरेंडर करने की सुविधा दी जाए। इस दौरान गुरबाज सिंह, कीर्ति शर्मा, जसविंद्र सिंह, राजू, संजीव सैनी, कंवलजीत सहित अन्य ट्रांसपोर्टर्स उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें