फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सरपंच प्रत्याशी पर फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 03 Aug 2023 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। सीआईए दो की टीम ने 18 जुलाई 2022 को थाना छप्पर थाना क्षेत्र के गांव मंधार में सरपंच प्रत्याशी रहे हरप्रीत सिंह के मकान पर फायरिंग करने के मामले में अंबाला के गांव रूकड़ी निवासी हर्षदीप को प्रोडक्शन रिमांड पर लिया है। उसे करनाल जेल से प्रोडक्शन रिमांड पर लिया गया। आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर दहशत फैलाने के लिए यह फायरिंग की थी।
सीआईए दो के इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि गांव मंधार निवासी हरप्रीत सिंह करीब आठ वर्ष पहले विदेश से लौटा है। अब वह परिवार के साथ गांव में रह रहा है और खेती बाड़ी करता है। वर्ष 2022 में वह सरपंच के चुनाव की भी तैयारी कर रहा था। 18 जुलाई की रात करीब पौने 12 बजे वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर पर सोया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी उनकी माता कृपाल कौर को घर के बाहर फायरिंग की आवाज सुनी। वह भी उठ गया था। उसने देखा था कि दो बाइक सवार अंधाधुंध फायर कर रहे थे। जिस तरह से फायरिंग की जा रही थी, उससे लग रहा था कि हमलावर उनकी हत्या करने आए थे। वह घबराकर घर के अंदर छिप गया था। इस दौरान चार फायर उसके बरामदे में भी लगे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें