फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: माई भारत प्रश्नोत्तरी के लिए शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

Tue, 04 Aug 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
राजकीय स्कूल रादौर में प्रतियोगिता के पोस्टर जारी करते शिक्षक। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। सांसद नवीन जिंदल की फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया और शिक्षा विभाग की ओर से सोमवार को माई भारत प्रश्नोत्तरी करवाने के लिए नोडल शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रादौर के सभागार में हुआ। इसमें 30 विद्यालयों के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया।
इसके अलावा प्रश्नोत्तरी का आधिकारिक पोस्टर वितरित किया गया। प्रश्नोत्तरी चार अगस्त को खंड के 30 विद्यालयों में प्रारंभिक परीक्षा होगी, जिसमें करीब एक हजार विद्यार्थी भाग लेंगे। प्रशिक्षण कार्यशाला में शिक्षकों को प्रश्नोत्तरी के उद्देश्य, संचालन प्रक्रिया, दिशा-निर्देश, मूल्यांकन प्रणाली और कार्यक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

संसदीय कार्यालय प्रभारी एवं पूर्व आईएएस धर्मवीर सिंह ने कहा कि सांसद नवीन जिंदल के नेतृत्व में माई भारत प्रश्नोत्तरी विद्यार्थियों की प्रतिभा को नई दिशा देने वाला प्रयास है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में सीखने की रुचि बढ़ाने के साथ उन्हें देश के इतिहास, राष्ट्रीय प्रतीकों और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय घटनाओं से परिचित कराती हैं। शिक्षकों के सहयोग से अभियान अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंचेगा।
विज्ञापन

फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के डॉ. राजकुमार ने कहा कि संस्था तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रीय चेतना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्रश्नोत्तरी का उद्देश्य विद्यार्थियों को देश की सांस्कृतिक विरासत, स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान, राष्ट्रीय ध्वज के गौरवपूर्ण इतिहास और संवैधानिक मूल्यों से जोड़ना है। इस दौरान प्राचार्य सुभाष चंद्र, पवन कुमार, खंड नोडल अधिकारी राकेश पांचाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें