फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आपदा से बचाव का दिया प्रशिक्षण

Fri, 19 Jun 2026 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
सोशल इंटर्नशिप कार्यक्रम में हिस्सा लेते विद्यार्थी। प्रवक्ता
विज्ञापन
यमुनानगर। सोशल इंटर्नशिप के आठवें दिन विद्यार्थियों को आपदा एवं दुर्घटना के समय रेस्क्यू कार्य की जानकारी दी गई। प्लाटून सार्जेंट मंथन घई और राजेश कुमार ने विद्यार्थियों को स्ट्रेचर, ब्लैंकेट, रस्सी, कपड़ों, रुमाल, टू हैंड शीट और पिगी बैक तकनीक से घायल व्यक्तियों को सुरक्षित निकालने का प्रशिक्षण दिया। घई ने बताया कि सिविल डिफेंस प्रशिक्षण का उद्देश्य आसपास उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर जरूरतमंदों की मदद करना है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों को जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाना है। इस दौरान हेमवती, शिवानी, सलोनी, साक्षी, खुशी, दृष्टि, रमन, जारा, पूर्ति, नंदिनी, आरजू, नीलम और सुखविंद्र सहित अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें