कार्यक्रम के दौरान मौजूद अध्यापक। संस्थान
- फोटो : -एक्सप्रेस-वे पर हादसाग्रस्त कार को खींचता हाइड्रा। स्रोत यूपीडा
रादौर। महाराजा अग्रसेन सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल गुमथला राव में शिक्षक प्रशिक्षण के तहत सीबीएसई ने क्षमता निर्माण कार्यक्रम खुशहाल कक्षाएं विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में संस्थान व्यक्ति सपना शर्मा व तरनप्रीत कौर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अलग-अलग विद्यालयों से आए हुए 60 अध्यापकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रधानाचार्य डॉ. सुदेश बंसल ने बताया कि संस्थान व्यक्तियों ने विद्यार्थियों में शिक्षकों के बीच सामंजस्य बनाते हुए खुशहाल कक्षाओं का निर्माण किस प्रकार किया जाता है, आदि बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई। प्रधानाचार्य ने आशा जताई कि कार्यशाला में प्राप्त ज्ञान और अनुभव को शिक्षक अपने शिक्षण कार्य में अवश्य लागू करेंगे। संवाद