फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दीक्षांत समारोह में प्रशिक्षुओं को किया सम्मानित

Mon, 06 Oct 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
साढौरा आईटीआई में दीक्षांत समारोह के दौरान सम्मानित छात्र-छात्राएं। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डीएवी कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. योगेश मोहन की ओर से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्युतकार व्यवसाय के प्रशिक्षु सौरभ को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त प्रत्येक व्यवसाय में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को पुरस्कार एवं मूल प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
डॉ. योगेश ने कहा कि आज का युवा निरंतर अपने कौशल में वृद्धि कर रहा है। प्रधानाचार्या सतनाम कौर ने संस्थान के बेहतर परीक्षा परिणाम आने पर छात्र-छात्राओं तथा सदस्यों को बधाई दी और अनुदेशकों को इसी प्रकार मेहनत व लगन से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में संस्थान की ओर से मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को जलपान वितरित किया गया। संस्थान में आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतू संस्थान के सभी स्टाफ सदस्यों व प्रशिक्षणार्थियों ने बढ़-चढ़ कर सहयोग किया। संचालन अनुदेशकों बिक्रम सिंह व कुलविंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें