फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा ब्लॉक से सहारनपुर-नंगलडैम-ऊना हिमाचल पैसेंजर रहेगी रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे के ब्लॉक के कारण आज कई गाड़ियां रद्द रहेंगी। जबकि आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें दूसरे रूट से गुजरेंगी। रेलवे की ओर से वीरवार को अंबाला सिटी-शम्भू व राजपुरा-शम्भू स्टेशनों के बीच ट्रैक पर निर्माण होने से सात घंटे का मेगा ब्लॉक रहेगा। जिसकी वजह से नंगलडैम-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेनें रद्द् रहेगी। जबकि आधा दर्जन ट्रेनें परिवर्तित रूट से चलेगी। अंबाला के सीनियर डीसीएम हरि मोहन ने बताया कि 19 दिसंबर को मेगा ब्लॉक सुबह पौने 11 बजे से शुरू हो जाएगा। जो शाम पौने छह बजे तक रहेगा। इसकी वजह से 64516 नंगलडैम-सहारनपुर पैसेंजर रद्द रहेगी। गाडी संख्या 64517 नंगलडैम पैसेंजर भी नहीं चलेगी। गाड़ी नंबर 64512 ऊना-हिमाचल यमुनानगर पैसेंजर एक घंटा देरी से चलेगी। इसके अलावा अंबाला व सहारनपुर से चलने वाली कई गाड़ियां बदले हुए रूट पर चलेंगी। यह ट्रेन यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पर बिना रुके निकलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें