special trains will increase again
- फोटो : Yamuna Nagar
ट्रेनों में अतिरिक्त यात्रियों को सहूलियत देने के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने जा रहा है। 20 दिसंबर से सहारनपुर-अंबाला-सहारनपुर दैनिक एमईएमयू स्पेशल अप एंड डाउन में 52 फेरे लगाएगी।
अंबाला के सीनियर डीसीएम हरि मोहन ने बताया कि गाड़ी संख्या 04921/04922 सहारनपुर-अंबाला-सहारनपुर दैनिक एमईएमयू स्पेशल (52 फेरे) 20 दिसंबर से 14 जनवरी तक लगायेगी। ये ट्रेन सहारनपुर से 4.45 बजे प्रस्थान करेगी और 6.30 बजे अंबाला पहुंचेगी। जिसमें गाड़ी संख्या 04921 सहारनपुर-अंबाला दैनिक एमईएमयू स्पेशल (26 फेरे) 20 दिसंबर 2019 से 14 जनवरी 2020 तक सुबह पौने पांच बजे सहारनपुर से प्रस्थान करके उसी दिन सुबह साढ़े छह बजे अंबाला पहुंचेगी। वापसी दिशा में रेलगाड़ी संख्या 04922 अंबाला-सहारनपुर दैनिक एमईएमयू स्पेशल (26 फेरे) 20 दिसंबर 2019 से 14 जनवरी 2020 तक अंबाला से शाम 08 बजकर 40 मिनट रवाना होगी। उसी रात 10 बजकर 40 मिनट पर सहारनपुर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 04921/04922 सहारनपुर-अंबाला-सहारनपुर दैनिक एमईएमयू स्पेशल मार्ग में पिलखनी, सरसावां, कलानौर, जगाधरी, जगाधरी वर्कशॉप, दराजपुर, मुस्तफाबाद, बराड़ा, तंदवाल, केसरी और दुखेड़ी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। इसी के साथ गाड़ी संख्या 04401/04402 आनंद विहार टर्मिनल-श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-आनंद विहार टर्मिनल डुप्लीकेट शालीमार एसी एक्सप्रेस स्पेशल सप्ताह में दो दिन (14 फेरे) गाड़ी संख्या 04401 आनंद विहार टर्मिनल-श्रीमाता वैष्णों देवी कटड़ा डूप्लीकेट शालीमार एसी एक्सप्रेस स्पेशल सप्ताह में दो दिन आनंद विहार टर्मिनल से 23 दिसंबर 2019 से 13 जनवरी 2020 तक (07 फेरे) प्रत्येक सोमवार और वीरवार रात्रि 11 बजे प्रस्थान करके अगले दिन दोपहर 02 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी। वापसी दिशा में 04402 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा आंनद विहार टर्मिनल डुप्लीकेट शालीमार एस स्पेशल सप्ताह में दो दिन श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से 24 दिसंब 2019 से 14 जनवरी 2020 तक (07 फेरे) प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार रात्रि साढ़े ग्यारह बजे रवाना होगी। अगले दिन दोपहर दो बजकर 20 मिनट पर आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। एक वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, चार वातानुकूलित दो टीयर एवं 13 वातानुकूलित तीन टीयर के डिब्बों वाली गाड़ी संख्या 04401/04402 आनंद विहार टर्मिनल-माता वैष्णों देवी कटड़ा-आनंद विहार टर्मिनल डुप्लीकेट शालीमार एसी एक्सप्रेस स्पेशल मार्ग में गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, यमुनानगर, जगाधरी, अम्बाला छावनी, लुधियाना, जलंधर छावनी, पठानकोट छावनी, जम्मूतवी और उधमपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।