फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगाधरी वर्कशाप रोड पर बने कट होंगे बंद

Mon, 05 Oct 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी वर्कशाप और रेलवे कॉलोनी समेत नगर निगम के बड़े क्षेत्र को शहर से जोड़ने वाले जगाधरी वर्कशाप रोड पर कमानी चौक से विष्णु नगर तक डिवाइडर पर बने बेतुके कट अब बंद होंगे।
विज्ञापन


ये कट रोज हादसों की वजह बन रहे थे। रविवार को पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने काम शुरू करवा दिया। कट बंद करने के साथ ही पीडब्ल्यूडी इस रोड की स्पेशल रिपेयर भी करेगा। जिस पर करीब 1.40 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह काम करीब 15 दिन में पूरा हो जाएगा।

मालूम हो कि यह सड़क शहर का व्यस्त रोड है जो जगाधरी वर्कशाप एरिया को शहर से जोड़ता है। साथ ही नगर निगम के तीन वार्ड भी इसी सड़क से लगे हुए हैं। एक अनुमान के मुताबिक हर रोज करीब 40 हजार से अधिक लोग यहां से गुजरते हैं। सड़क पर बढ़ती आवाजाही को देखते हुए करीब दस साल पहले पीडब्ल्यूडी ने सड़क पर डिवाइडर बनाए थे।
विज्ञापन


सीएम, एक्सईएन व निगम को दी थी शिकायत व सुझाव
क्षेत्र के हरबंसपुरा निवासी रिटायर्ड इंजीनियर एसएल मल्होत्रा ने हादसों को देख कर खुद ही रोड का सर्वे किया और बाकायदा इसकी ड्राइंग तैयार की। इसके बाद छह जनवरी को समस्या व सुझाव लिख कर सीएम विंडो पर शिकायत दी। जिसमें उन्होंने बताया था कि कमानी चौक से विष्णु नगर पुलिया तक सड़क पर 22 कट हैं। ये बेतुके कट हादसों की वजह बन रहे हैं। हर रोज सड़क पर हादसे हो रहे हैं। साथ ही इस समस्या के समाधान के लिए अपना सुझाव भी दिया। जिसमें बताया कि सड़क पर बने अधिकतर कट बंद होने चाहिए। सड़क पर दो से चार कट ही होनी चाहिए। उन्होंने शिकायत की कॉपी डीसी, पीडब्ल्यूडी व नगर निगम ईओ को भी दी थी। पूर्व इंजीनियर ने बताया कि रोड पर जगह जगह कट बने हुए हैं। जहां से वाहन चालक यू-टर्न व मोड़ काटते हैं। इससे हादसे हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि फव्वारा चौक से रेलवे चौक व फव्वारा चौक से अग्रसेन चौक की रोड पर कट बंद किए गए थे। ऐसे ही इस रोड पर बने कट बंद होने चाहिए।

ठीक ढंग से नहीं बनाया रोड
रिटायर्ड इंजीनियर मल्होत्रा ने बताया कि सड़क पर इंजीनियरिंग पूरी तरह से खराब है। सड़क पर स्ट्रीट लाइट की भी सही व्यवस्था नहीं है। जिससे शाम ढलते ही अंधेरा हो जाता है। इसके अलावा सड़क पर पैदल चलने वाले के लिए भी जगह नहीं है। सड़क कई जगह से बहुत अधिक चौड़ी है, जबकि कई जगह बहुत ही संकरी।

हर रोज दो से तीन हादसे
इस रोड पर हर रोज दो से तीन हादसे होते हैं। क्षेत्र के राजेश कुमार व सुरेश ने बताया कि सड़क में इतने कट हैं कि पता ही नहीं लगता कि कब कौन सा मोड़ आ जाए। ऐसे में दिन भर में हादसे होते रहते हैं। दो तीन हादसों में लोगों की जान भी जा चुकी है।

काम शुरू करवा दिया : कंसल
पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) के एक्सईएन आरके कंसल का कहना है कि कमानी चौक से सड़क का काम शुरू करवा दिया गया है। डिवाइडर पर कट भी बहुत अधिक हैं, जिन्हें बंद करवाया जाएगा। रोड पर करीब 20 कट हैं। इस रोड पर सिर्फ तीन या चार कट ही छोड़ जाएंगे। उम्मीद है कि काम 15 दिन में पूरा हो जाएगा। इस पर करीब 1.40 लाख खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें