फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मददगार तो कैसे रुकेगा अवैध खनन

Sun, 04 Oct 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की शह में रेत-बजरी से भरी ट्रालियां धड़ल्ले से निकल रही हैं। शनिवार सुबह साढ़े छह बजे गुलाब पार्क के पास राइडर नंबर-5 पर तैनात दो पुलिस कर्मचारियों के समाने से रेत से भरी तीन और बजरी से भरी एक ट्राली महलांवाली गांव की ओर निकल गई लेकिन पुलिस वालों ने इन्हें पकड़ने की जहमत नहीं उठाई।  
विज्ञापन


शनिवार सुबह सवा छह बजे राइडर नंबर पांच पर तैनात दो पुलिस कर्मचारी गुलाब नगर पार्क के मोड़ (पुराना बिलासपुर रोड) पर ड्यूटी पर तैनात थे। कुछ देर बाद पुराना बिलासपुर रोड से बजरी से भरी एक ट्राली गुलाब पार्क के सामने वाली सड़क से होते हुए महलांवाली की ओर चली गई।

इसके बाद उपरोक्त रोड से जब रेत से भरी तीन ट्रालियां आईं, तो राइडर नंबर पांच पर तैनात पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें गुलाब पार्क के गेट के समक्ष रोक लिया। जिसके बाद एक ट्रैक्टर चालक उतरकर पुलिस कर्मचारियों पास चला गया। इसी बीच वहां पर खनन माफिया का एक सदस्य बाइक पर पहुंच गया। जिसके उपरांत पुलिस कर्मचारियों ने रेत से भरी तीनों ट्रालियों को वहां से जाने दिया।
विज्ञापन


अवैध रेत-बजरी से भरी ट्रालियों ने जगाधरी के गुलाब पार्क तक पहुंचने के लिए चार थानों की सीमा को पार किया। जिसमें खिजराबाद, छछरौली, बुड़िया व शहर जगाधरी थाना शामिल हैं।

यह पहली बार नहीं है कि इस सड़क से रेत-बजरी से भरी ट्रालियां गुजरी हैं, आए दिन सुबह साढ़े पांच से साढ़े छह बजे तक दर्जनों ट्रालियों को यहां से गुजरते देखा जा सकता है।

हालांकि गुलाब पार्क के पास राइडर नंबर-5 पर तैनात दो पुलिस कर्मचारियों ने रेत बजरी से भरी ट्रालियों को पकड़ा भी, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया। जिससे पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है।

यह मामला अभी मेेरे संज्ञान में आया है, जिन पुलिस कर्मचारियों के सामने से रेत-बजरी से भरी ट्रालियां गुजरी हैं, उनसे पूछताछ की जाएगी। जो भी दोषी होगा, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जोगिंद्र सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर, यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें