संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहर की यातायात व्यवस्था ट्रैफिक कंट्रोल लाइट खराब बेपटरी हो गई है। नगर निगम की ओर से करीब 47 लाख रुपये खर्च कर पिछले साल जनवरी व फरवरी में लगाए गए सिग्नल सिस्टम जवाब दे चुके हैं। तीन प्रमुख चौक की लाइटें पूरी तरह बंद हैं।
नगर निगम ने विश्वकर्मा चौक, गांधी नगर थाना के पास चौक, कन्हैया साहिब चौक, शहीद उधम सिंह चौक (पंचायत भवन चौक) और जगाधरी के गुलाब नगर चौक पर ट्रैफिक कंट्रोल लाइटें लगवाई थीं। इनमें से जगाधरी के गुलाब नगर चौक, विश्वकर्मा चौक और गांधी नगर थाना चौकी के पास लगी लाइटें पूरी तरह बंद पड़ी हैं। इतना ही नहीं, जगाधरी में पांवटा नेशनल हाईवे पर स्थित अग्रसेन चौक और चूना भट्ठी चौक पर लगी ट्रैफिक लाइटें भी खराब हैं। सिग्नल बंद होने के कारण कई जगह यातायात नियंत्रित करने के लिए होमगार्ड की ड्यूटी लगानी पड़ रही है।
वहीं जगाधरी-व्यासपुर स्टेट हाईवे पर महाराणा प्रताप चौक (जेल चौक) जहां से सारा दिन डंपर, ट्रक व अन्य भारी वाहन, कार और दोपहिया वाहन निकलते हैं, की ट्रैफिक कंट्रोल लाइटें सालों से बंद पड़ी हैं। गुलाब नगर चौक पर लगी लाइट महज दो महीने ह चली। इसके बाद 24 घंटे केवल पीली लाइट ही ब्लिंक होती रही। अब यह पूरी तरह से बंद हो चुकी है।
ट्रैफिक लाइटों के खराब होने से सड़क सुरक्षा पर भी असर पड़ा है। कई चौराहों पर वाहन चालक नियमों की अनदेखी करते हुए तेज रफ्तार में निकल रहे हैं। सिग्नल व्यवस्था सुचारु न होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। जो लाइटें चालू हैं, उनकी स्थिति भी संतोषजनक नहीं है।
कहीं टाइमर काम नहीं कर रहा तो कहीं सिग्नल के आधे प्वाइंट बंद हैं। इससे ट्रैफिक का समुचित नियंत्रण नहीं हो पा रहा। एक साल के भीतर लाखों रुपये की लागत से लगाए गए सिग्नल सिस्टम का खराब होना उनकी गुणवत्ता और रखरखाव पर सवाल खड़े कर रहा है। ट्रैफिक लाइटों के खराब होने से वाहन चालक नियमों की पालना नहीं कर रहे।
वह बिना किसी रोक टोक के चौक से आना जाना कर रहे हैं। जिससे हादसा होने की संभावना रहती है। वहीं जो लाइटें चल रही हैं उनमें भी सभी की लाइटें ठीक से काम नहीं कर रही। किसी का टाइमर काम नहीं कर रहा तो कहीं लाइटों के आधे प्वाइंट ही काम कर रहे हैं।
तकनीकी खामियों की जांच कराई जा रही है। महाराजा अग्रसेन चौक पर लगी लाइट की तार कटने से कंट्रोलर खराब हो गया था। इसके अलावा जो ट्रैफिक लाइटें खराब हैं, उन्हें भी जल्द ठीक करवा दिया जाएगा। -राजेश शर्मा, एसडीओ, नगर निगम।
गुलाब नगर चौक पर खराब पड़ी ट्रैफिक कंट्रोल लाइट। संवाद
गुलाब नगर चौक पर खराब पड़ी ट्रैफिक कंट्रोल लाइट। संवाद