फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: व्यापारियों को जीएसटी के सुधारों के बारे में बताया

Sat, 27 Sep 2025 09:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जीएसटी जागृति अभियान के तहत रेस्ट हाउस सबलपुर में व्यापारियों को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डीईटीसी सेल्स एंड टैक्स आदितेंद्र सिंह तक्षक ने व्यापारी वर्ग व ग्राहकों को जीएसटी नियमों में किए गए सुधारों के बारे जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इन सुधारों से हरियाणा व्यापारिक दृष्टि से और अधिक शिक्षित बनेगा। व्यापारियों व ग्राहकों को सीधा लाभ मिलेगा। इस अभियान का उद्देश्य केवल कर सुधारों की जानकारी देना ही नहीं, बल्कि लोगों को भारत में निर्मित वस्तुओं को अपनाने व स्वदेशी की भावना को प्रोत्साहित करने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा भाजपा के पूर्व जिला प्रधान पुनीत बिंदल ने कहा कि जीएसटी में बदलाव होने से आम जनता को लाभ मिलेगा, वहीं व्यापारियों को विभिन्न तरह के टैक्स के स्लैब में से छुटकारा मिलेगा। नवनियुक्त मार्केट कमेटी के उपाध्यक्ष सतीश आडवाणी ने कहा कि जीएसटी सुधारो से आम जनता को रोजमर्रा की जरूरत के समान के दामों में कमी आएगी उनका आर्थिक बोझ कम होगा। सरकार का जनता के हित में यह बड़ा कदम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें