फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास, प्रगति का स्तंभ बना स्टार्टअप : गजल

Sat, 27 Sep 2025 09:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
डीएवी गर्ल्स कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान मौजूद छात्राएं व अन्य। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज में एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य वक्ता हिटबुल्सआई की मैनेजर गजल ने कहा कि नई अर्थव्यवस्था के इस युग में स्टार्टअप, विकास और प्रगति के सबसे बड़े स्तंभ बन चुके हैं।
उन्होंने कहा कि आज के युवा पारंपरिक नौकरियों की बजाय उद्यमिता को अपना कर नए-नए उत्पाद, सेवाएं और तकनीकें विकसित कर रहे हैं। केवल एक अच्छा विचार ही सफलता की गारंटी नहीं होता। संचार कौशल के जरिए किसी भी स्टार्टअप को ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्टार्टअप की दुनिया में विचारों की कोई कमी नहीं है। लाखों लोग हर दिन नए आइडिया सोचते हैं, लेकिन उनमें से केवल कुछ ही सफलता तक पहुंच पाते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि अधिकांश उद्यमी अपने विचार को प्रभावशाली तरीके से संप्रेषित नहीं कर पाते। उन्होंने पिच परफेक्ट के बारे में बताया कि यह एक संक्षिप्त प्रस्तुति होती है, जिसमें उद्यमी अपने विचार, मॉडल, लाभ और विजन को तीन से पांच मिनट में समझाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें