फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: लूट और हमलों से सहमे व्यापारियों ने डीसी और एसपी से मांगी सुरक्षा

Wed, 15 Jul 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
डीसी से बात करते उद्योग व्यापार मंडल ​हरियाणा का प्रतिनि​धिमंडल के सदस्य। संगठन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जिले में व्यापारियों से बढ़ती लूटपाट, हमले व रंगदारी की घटनाओं से कारोबारियों में दहशत का माहौल है। हाल ही में शहर के रामपुरा स्थित टायर कारोबारी के शोरूम पर फायरिंग की गई। इससे व्यापारियों में रोष बढ़ गया है। इसे लेकर उद्योग व्यापार मंडल हरियाणा का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को डीसी प्रीति और एसपी कमलदीप गोयल से मिलकर सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र मित्तल व कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष संजय मित्तल ने किया। इस दौरान प्रवेश सभ्रवाल, ईशान, पूर्व पार्षद पवन बिट्टू, पूर्व पार्षद विनोद मरवा, विनोद राणा, मुकेश, संजीव, रतन सिंह, नरेश सागर, राहुल वर्मा, विनोद, टोनी सहित शहर के कई कारोबारी प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे। मंडल की ओर से डीसी व एसपी को ज्ञापन सौंपकर व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान मित्तल ने कहा कि पिछले कुछ समय से जिले में व्यापारियों के प्रति आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई है, जिससे व्यापारियों में भय और असुरक्षा के माहौल है। व्यापारी कारोबार व काम करने से डर रहे हैं। महेंद्र मित्तल ने कहा कि 12 जुलाई को रामपुरा मार्केट स्थित एक टायर शोरूम पर बदमाशों ने गोलियां चलाकर व्यापारियों में दहशत फैला दी है।
वहीं रादौर में सर्राफा व्यापारी से लूट की वारदात से भय का माहौल बढ़ गया है। कुछ वर्ष पूर्व शहर के निरंकारी ज्वेलर्स पर लूटपाट के दौरान व्यापारी को गोली मार दी गई थी, जिनकी बाद में मृत्यु हो गई। ऐसी घटनाएं पूरे व्यापारी समाज में भय और असुरक्षा का वातावरण उत्पन्न करती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी एवं ठोस कदम उठाए जाएं। प्रमुख बाजारों में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। व्यापारियों की सुरक्षा के लिए स्थायी सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाए। व्यापारी बिना किसी भय के अपना व्यापार कर सकें। इस पर एसपी कमलदीप गोयल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि व्यापारियों की सुरक्षा जिला पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

डीसी से बात करते उद्योग व्यापार मंडल हरियाणा का प्रतिनिधिमंडल के सदस्य। संगठन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें