फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आढ़तियों ने उठाईं अनाज मंडी की समस्याएं

विज्ञापन
भाजपा नेता नेपाल राणा को ज्ञापन सौंपते आढ़ती।  स्वयं - फोटो : फतेपुर मातिन में घटना के बाद मौके पर पड़ी बाइक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरस्वती नगर। सरस्वती नगर की अनाज मंडी में आढ़तियों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजपा नेता नेपाल राणा को ज्ञापन सौंपा। उनके मंडी पहुंचने पर आढ़तियों ने सरसों की खरीद प्रक्रिया से जुड़ी परेशानियों के साथ मंडी में जलभराव, शेड की कमी तथा सफाई व्यवस्था की खराब स्थिति से अवगत कराया।
आढ़तियों ने बताया कि बारिश के दौरान मंडी परिसर में पानी भर जाता है, जिससे फसल की खरीद और उठान में दिक्कतें आती हैं। इसके अलावा पर्याप्त शेड न होने से अनाज खुले में रखा जाता है, जबकि सफाई व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं है। भाजपा नेता ने आढ़तियों की समस्याओं को गंभीरता सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात ङई आश्वासन दिया कि मंडी में आ रही सभी समस्याओं को संबंधित विभागों के माध्यम से जल्द दूर कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों और आढ़तियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इस अवसर पर विनोद अरोड़ा, मंडल महामंत्री दीपक राणा, अरुण राणा, गोपाल गुर्जर, सतनाम सिंह गिल, डॉ. धर्मेंद्र, विशाल शर्मा, ब्रह्मपाल शर्मा, गौरव अग्रवाल, सतपाल सैनी, नरेंद्र सैनी, रजत राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें