फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार में मारी टक्कर, युवक की गई जान

Tue, 04 Feb 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सहारनपुर रोड पर पांसरा गांव के नजदीक रविवार रात लगभग 12 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार को टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के माजरी कलां गांव निवासी 30 वर्षीय विशाल शर्मा की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विशाल की कुछ साल पहले ही शादी हुई थी। उसकी मौत से नन्हीं बच्ची के सिर से पिता का साया उठ गया। हादसे के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम कराया परिजनों के हवाले कर दिया। मंडौली निवासी रणजीत सिंह ने बताया कि वह खजूरी रोड स्थित अमृत लेमिनेट्स फैक्ट्री में सुपरवाइजर है।
विज्ञापन

सहारनपुर के माजरी कलां गांव निवासी विशाल शर्मा उसके साथ अमृत लेमिनेट्स में नौकरी करता था। अब वह नौकरी छोड़कर खेती कर रहा था। रविवार को वह अपनी कार में किसी काम से यमुनानगर आया हुआ था। रविवार शाम को विशाल उसे यमुनानगर में मिला। यहां से वे दोनों जगाधरी रिश्तेदारी में चले गए।
विज्ञापन

वहां से वे दोनों रात लगभग 12 बजे अपने अपने घर के लिए चल दिए। वे दोनों अपनी-अपनी कार में थे। जब वह पांसरा के पास पहुंचा। तभी सहारनपुर की ओर से एक चालक ट्रैक्टर ट्राली लेकर आया। आरोप है कि चालक ने सीधी टक्कर उसके दोस्त विशाल की कार में मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विशाल कार के अंदर ही फंस गया। उसने राहगीरों की मदद से ने उसे बाहर निकाला और अस्पताल में दाखिल कराया। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें