फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हाईवे पर पलटी ट्रैक्टर टाली, लगा जाम

Thu, 31 Jul 2025 03:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
छछरौली। जगाधरी पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर छछरौली स्थित सोम नदी के पुल के बीच में बुधवार को एक ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। जिससे हाईवे पर दो घंटे तक जाम लग गया। इस दौरान वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
विज्ञापन

ये हालात इसी हाईवे पर छछरौली स्थित सोम नदी का पुल शंकरा होने के कारण बने हैं। वहीं, जाम में फंसने के कारण राहगीर व वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाद में ट्राली को किसी तरह से साइड में किया गया। उसके बाद जाम खुल गया।
राहगीर राजवीर, राजीव, सुनील ने बताया कि नेशनल हाईवे पर छछरौली स्थित सोम नदी के पुल पर आए दिन कोई ना कोई वाहन खराब हो जाता है। जिससे जाम लग जाता है। सोम नदी का पुल बहुत पुराने समय का बना हुआ है जो काफी संकरा हो चुका है।
विज्ञापन

जिसकी वजह से जाम लगता है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने मांग की है छछरौली सोम नदी के संकरा हुए पुल का समाधान किया जाए ताकि जाम की स्थिति न बने। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें