फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गुलाब नगर में 10.20 लाख से बनेगी गलियां व नालियां

Thu, 31 Jul 2025 03:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। नगर निगम द्वारा वार्ड नंबर एक के गुलाब नगर में 10.20 लाख रुपये की लागत से गलियों व नालियों का निर्माण किया जाएगा। मेयर सुमन बहमनी ने बुधवार को वार्ड पार्षद रीना रस्तोगी के साथ नारियल फोड़ गलियों के निर्माण का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने अभियंता शाखा के अधिकारियों को निर्धारित समय अवधि में सभी गलियों का निर्माण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मेयर सुमन बहमनी ने बताया कि गुलाब नगर में आकाश के घर से रामकुमार के घर तक गली व नालियां, कर्मपाल के घर से पाबनी रोड तक व गुरु रविदास मंदिर से प्रभु दयाल के घर तक नालियों का निर्माण किया जाएगा। इन विकास कार्यों के लिए ग्रामीणों व पार्षद रीना रस्तोगी ने उन्हें अवगत कराया था। जिसके बाद नगर निगम की ओर से इन विकास कार्यों के एस्टीमेट तैयार किए गए। टेंडर अलॉट होने के बाद अब इन विकास कार्यों का निर्माण शुरू कराया गया है।
गलियों बनने से गांव के लोगों की राह आसान होगी और पानी निकासी की समस्या का समाधान होगा। मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल निर्माण कार्य कराना नहीं, बल्कि हर वार्ड तक मूलभूत सुविधाओं को पहुंचाना है। ये विकास कार्य जनता को जल निकासी की समस्या से राहत देंगे और बेहतर जीवन स्तर सुनिश्चित करेंगे। गलियों व सड़कों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आसान राह मिलेगी। मेयर सुमन बहमनी ने संबंधित एजेंसियों व ठेकेदारों को कड़े निर्देश दिए कि वे इन विकास कार्यों को उच्च गुणवत्ता की सामग्री का इस्तेमाल करें। गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मौके पर पूर्व पार्षद संजय राणा, कनिष्ठ अभियंता गगन संधू आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें