साढौरा। गेहूं खरीद के लिए लागू नए नियमों के विरोध में किसानों ने 7 अप्रैल को ट्रैक्टर मार्च निकालने की चेतावनी दी है। ये जानकारी भाकियू टिकैत के हलका प्रधान सतपाल मानकपुर ने रेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में दी। उन्होंने कहा कि यदि सरकार 6 अप्रैल तक ये अव्यवहारिक नियम वापस नहीं लेती, तो किसान आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने बताया कि बायोमेट्रिक प्रणाली में फिंगरप्रिंट की अनिवार्यता किसानों के लिए परेशानी बन रही है, क्योंकि उनके फिंगरप्रिंट मशीनें पहचान नहीं पातीं। वहीं मंडी गेट पर ट्रैक्टर की फोटो, नंबर प्लेट एंट्री और फिंगरप्रिंट की शर्त को समय बर्बाद करने वाला बताया गया। ब्लॉक प्रधान जनक पांडों ने ई-खरीद पोर्टल के बार-बार क्रैश होने और रिकॉर्ड मैच न होने से गेट पास में दिक्कत की बात कही। जिला प्रभारी सुभाष शर्मा ने डेयरी उत्पादों पर आयात शुल्क शून्य करने के फैसले को छोटे किसानों के लिए नुकसानदायक बताया। संवाद