जिला जेल जगाधरी में आयोजित लोक अदालत में बंदी से बात करती सीजेएम सुमित्रा कादियान। डीआईपीआरओ
यमुनानगर। हरियाणा विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देश और जिला सत्र न्यायाधीश डॉ. दयानंद भारद्वाज के मार्गदर्शन में जिला जेल जगाधरी में लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल सात मामलों में से दो का निपटारा किया गया।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम सुमित्रा कादियान ने बताया कि जेल में हर महीने दो बार लोक अदालत लगाई जाती है, जिससे लंबित मामलों का त्वरित समाधान हो सके। उन्होंने महिला बंदियों से बातचीत कर उन्हें उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया। इसके साथ ही रेडक्रॉस जगाधरी के सहयोग से महिला बंदियों के लिए मेंस्ट्रुअल हाइजीन पर जागरूकता शिविर भी लगाया गया। इसमें स्वास्थ्य संबंधी जरूरी जानकारी दी गई। संवाद