फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्राले की टक्कर से दो हिस्सों में बंटा ट्रैक्टर, चालक बचा

Mon, 04 Mar 2024 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। एसके रोड पर रविवार तड़के अनाज मंडी गेट समीप ट्राला अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर व दूसरे ट्राले से टकरा गया। इससे ट्रैक्टर दो हिस्सों में टूट गया। दोनों ट्राले भी क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
हादसे के बाद एसके रोड पर एक तरफ का रोड बंद हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को दूसरे रास्ते से निकाल यातायात सुचारू कराया। कई घंटे सड़क बंद रहने के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से दूर कर रास्ते खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांगीपुर गांव निवासी शिवकुमार ने बताया कि वह ट्रैक्टर ट्रॉली से शुगर मिल में गन्ना डालने गया था। रात में जब वह मिल में गन्ना डालकर गांव लौट रहा था तो रात दो बजे अनाज मंडी समीप एसके रोड पर लाडवा की ओर से आ रहा ट्राला अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ उसके ट्रैक्टर में टकरा गया। इससे ट्रैक्टर दो हिस्सों में टूटकर दूर जा गिरा। इस दौरान उसके ट्रैक्टर के पीछे चला आ रहा दूसरा ट्राला भी डिवाइडर तोड़ने वाले ट्राले से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें