फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरस्वती नदी में जल प्रवाह होने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा : किरमच

Thu, 21 Aug 2025 03:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यासपुर। आदिबद्री में प्रस्तावित डैम निर्माण के संबंध में हिमाचल और हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के अधिकारियों की बुधवार महत्वपूर्ण बैठक हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान डैम निर्माण से जुड़े विभिन्न तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं पर चर्चा की गई। धूमन सिंह ने बताया कि अभी सरस्वती नदी में वर्ष के चार महीनों में लगभग 400 किलोमीटर क्षेत्र में जल का प्रवाह रहता है। नदी में 12 महीने जल प्रवाह रहने से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड एचएसएचडीबी का गठन हरियाणा सरकार की ओर से 12 अक्टूबर 2015 को पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में किया गया था। इसके बाद बोर्ड की ओर से सरस्वती नदी के तट पर स्थित कई तीर्थ स्थलों का विकास किया गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार सरस्वती नदी के पुनर्जीवन और इस ऐतिहासिक परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस बैठक में अरविंद कौशिक एस.ई. एस एच सी कुरुक्षेत्र, भवानी भूषण राय डीसीएफ नाहन, सचिन शर्मा जे ई पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) नाहन डिविजन, निर्मल किशोर प्रबंधक हिमाचल प्रदेश पावर प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड, केएस ठाकुर पूर्व जीएम रेणुका धाम प्रोजेक्ट,डॉ. नीरज सिंघल सीनियर मैनेजर रेणुका धाम प्रोजेक्ट एचपीपीसीएल, सरस्वती हेरिटेज डिवीजन नंबर एक जगाधरी एक्सईएन सुरिंद्र कुमार, सुशील कुमार एसडीओ सरस्वती हेरिटेज डिवीजन जगाधरी, बलविंद्र शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें