फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नैतिक मूल्यों के प्रति किया जागरूक

Thu, 21 Aug 2025 03:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ, आंतरिक शिकायत समिति व छात्र कल्याण परिषद की ओर से महिला सुरक्षा विषय पर अतिथि व्याख्यान करवाया गया। पुलिस निरीक्षक रविंद्र सिंह और एएसआई नीलम ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

नीलम ने सामाजिक कुरीतियों को निजी अनुभव व घटनाओं के आधार पर रखा। उन्होंने विद्यार्थियों को महिलाओं के प्रति हो रहे अपराध और प्रावधानों के बारे में बताया।
निरीक्षक रविन्द्र सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों का होना भी जरूरी है तभी एक सुरक्षात्मक वातावरण विकसित होगा। इसके लिए विद्यार्थियों को नशे से दूर रहना होगा। नशा व्यक्ति का शारीरिक, मानसिक, आर्थिक व सामाजिक पतन कर देता है।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को कभी नशा न करने के लिए प्रेरित किया। डॉ. करुणा ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को लैगिंक भेदभाव व सुरक्षा संबंधी समस्याओं को लेकर जागरूक करना, उनके व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाना रहा। कार्यक्रम का संचालन महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. राखी ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान सपना, सीमा जैन, अनुराधा, डॉ. विरेन्द्र सिंह, डॉ. उषा देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें