फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मशाल जुलूस निकाल मांगा मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा

Mon, 05 Oct 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जगाधरी में मशाल जुलूस निकालते बृजेंद्र सिंह व अन्य। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी के गुप्ता पैलेस में रविवार को जिलास्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह और पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने भाजपा पर देश को बांटने और वोट चोरी के आरोप लगाए। सम्मेलन के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में मशाल जुलूस निकाला।
सम्मेलन का आयोजन वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजिंद्र वाल्मीकि की ओर से किया गया। कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष नरपाल गुर्जर, शहरी जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह और मोहन जयरामपुर ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बृजेंद्र सिंह ने कहा कि सद्भावना यात्रा के बाद यह सम्मेलन आयोजित किया गया है। इसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं को एकजुट करना और संगठन को मजबूत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम करीब सात बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस शुरू किया। हाथों में जलती मशालें लेकर कार्यकर्ता शहर की प्रमुख सड़कों से गुजरे। बीरेंद्र सिंह और बृजेंद्र सिंह भी जुलूस में शामिल हुए। इस अवसर पर राजकुमार त्यागी, सुरेंद्र मलिक, लक्ष्मण विनायक, राजेंद्र वाल्मीकि, विक्रम सुढैल, संध्या शर्मा, गीता, मिथलेश चौधरी, बलिंद्र मलिक, गुलजार सिंह, अजय, रणधीर, एडवोकेट साहब सिंह गुर्जर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें