फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ठेके पर मिल लेकर बेच डाले ढाई करोड़ के चावल

Tue, 19 Nov 2024 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर (यमुनानगर)। प्रतापनगर स्थित श्री श्याम राइस मिल में रखा करीब ढाई करोड़ रुपये का चावल धोखे से बेच दिया गया। आरोप मिल में फोरमैन का कार्य करने वाले सहारनपुर के मोहिद्दीनपुर गांव निवासी राशिद, उसके भाई नावेद समेत परिवार के सात लोगों पर लगा है। आरोपियों ने मिल ठेके पर ली थी। प्रताप नगर थाना पुलिस ने सातों आरोपियों को नामजद किया है।

प्रतापनगर निवासी कृष्ण लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका और कामेपुर रोड निवासी त्रिलोक चंद का साझेदारी में श्री श्याम राइस मिल है। लगभग आठ वर्ष से वे इस राइस मिल को चला रहे हैं। इस राइस मिल में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के मोहिद्दीनपुर गांव निवासी राशिद व उसका भाई नावेद बतौर फोरमैन कार्य करते थे। वह मिल का कार्य देखते थे।
विज्ञापन

कुछ समय पहले दोनों ने उनसे यह मिल ठेके पर चलाने को लेकर बात कही। सब बात तय होने पर बीती एक अक्टूबर को राशिद व नावेद के साथ एग्रीमेंट कर लिया। जिसके तहत एक वर्ष के लिए यह मिल 18 लाख रुपये में उन्हें ठेके पर दे दिया। जिस समय यह राइस मिल ठेके पर दिया। उस समय मिल में ढाई करोड़ रुपये के चावलों का स्टाॅक था।
ठेके पर लेने के बाद मिल को आरोपी राशिद व नावेद चलाने लगे। इसके बाद वह और त्रिलोक चंद अपने-अपने कामों में व्यस्त हो गए। मिल की तरफ उन्होंने अधिक ध्यान नहीं दिया। त्रिलोक चंद का भाई बीमार हो गया था। वह उसकी देखरेख में लगा रहा। जब वह 15 नवंबर को राइस मिल में गए तो वहां उन्हें ढाई करोड़ रुपये के चावल गायब मिले।
विज्ञापन

जब उन्होंने इस बारे आरोपी राशिद व नावेद से बात की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जांच के दौरान उन्हें पता चला कि आरोपी रशीद व नावेद ने चावल को धोखे से बेचकर अपने भाइयों फिरोज अली, सहताब अली, महताब अली, नावेद की पत्नी इसराना, फिरोज अली की पत्नी भूरी व राशिद की पत्नी परवीना के अकाउंट में यह पैसे जमा करवाए हैं। प्रताप नगर थाना प्रभारी तरसेम का कहना है कि सभी आरोपियों पर केस दर्ज जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें