फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पौधे लगाकर लिया देखभाल का संकल्प

Wed, 22 Jul 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कॉलेज परिसर में पौधे लगातीं एनसीसी कैडेट। संस्थान
विज्ञापन
जगाधरी। 14 हरियाणा बटालियन की एनसीसी यूनिट की ओर से हिन्दू गर्ल्स काॅलेज जगाधरी में पर्यावरण संरक्षण पर ग्रीन इंडिया कार्यक्रम करवाया गया। एनसीसी कैडेट ने काॅलेज परिसर में पौधे लगाकर नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। प्राचार्या मोनिका खुराना ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण व जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए पौधरोपण आज सबसे बड़ी आवश्यकता है। हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए। एनसीसी अधिकारी कैप्टन निधि सैनी ने कहा कि पौधरोपण तभी सार्थक है जब पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखा जाए। छात्राओं ने पर्यावरण बचाने का प्रण लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें