संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने शनिवार को जनसंपर्क अभियान के तहत दामला, दुधला-दुधली, दौलतपुर, हाफिजपुर, हरगढ़, झींझरों, हरनौल, टोपरा खुर्द, बदनपुरी-मंडौली व गोलनपुर गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियां बताई।
इसके अलावा उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें की। इनमें वर्ष 2014 व 2019 विधानसभा चुनाव व वर्ष 2024 लोकसभा चुनाव के चुनाव नतीजे को लेकर समीक्षा की। उन्होंने गांवों के दौरे में ग्रामीणों को सरकार की उपलब्धियां बताई। कहा कि सरकार हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है।
हर वर्ग की मांगों को पूरा करने की घोषणा की है। इससे हर वर्ग को लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दिन-रात हर वर्ग के लिए कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर मंडल महामंत्री गुरनाम सिंह, पूर्व चेयरमैन शशि दूरेजा, बलविंद्र धीमान, कमल, राजू, सरपंच रामपाल, मोहित, रोहित ब्यास, मनीष, इरफान अली, सुभाष, त्रिलोचन सिंह, सादा सिंह, राजेश, कमेर सिंह, नीरज, विक्रम सैनी, सरपंच संजीव मौजूद रहे।