फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को बताईं वीरता की कहानी

विज्ञापन
वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य पर मौजूद विद्यार्थी व स्टाफ। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
जगाधरी। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुसिंबल में वीर बाल दिवस मनाया गया। इस दौरान स्कूल में प्रार्थना सभा के साथ समारोह करवाया गया। कार्यक्रम प्राचार्य सुरेंद्र कुमार की देखरेख में करवाया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा कि यह दिन सिख पंथ के संस्थापक गुरु गोविंद सिंह के दो छोटे साहबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की वीरता को समर्पित है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि बहादुरी की पराकाष्ठा में उम्र की सीमा नहीं होती। प्रवक्ता बख्शीश सिंह ने बताया कि कार्यक्रम मनाने का उद्देश्य बाल वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करना और विद्यार्थियों को उनकी वीरता के बारे जानकारी देना रहा।
उनकी वीरता की कथा नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। प्रवक्ता तरनजीत कौर ने गुरु गोविंद सिंह के जीवन चरित्र और उनके परिवार की धर्म के लिए बलिदान की कहानी के बारे बताया। प्रवक्ता सतविंदर कौर ने भजन से गुरु महिमा का गुणगान किया। इस दौरान गुरुद्वारे के जत्थे ने शबद कीर्तन किया। विद्यार्थियों ने गुरु गोविंद सिंह एवं उनके परिवार की वीरता से संबंधित कविताएं, भाषण इत्यादि पर प्रस्तुति दी। वहीं, निबंध व पेंटिंग प्रतियोगिताएं करवाई गई। प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान भूतपूर्व वरिष्ठ स्टाफ सदस्य रविंद्र विज्रा, स्टाफ सदस्य रणधीर कुमार, सुरेश कुमार, मानसिंह, प्रदीप कुमार, जसविंद्र सिंह, नितिन वालिया, गणेश कुमार, सुशील कुमार, नेत्रपाल, सतविंद्र कौर, उर्मिल, गीता, सुनीता देवी, सोनिया, पूजा बग्गा, अनुराधा, मनिंद्र कौर, परमजीत कौर, निधि, पूरनचंद सहित अन्य उपस्थित रहे।

भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें