फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब ट्रैफिक कंट्रोल लाइटों को बताया ठीक, विधायक सैनी ने कहा मुझे सड़क सुरक्षा की बैठक नहीं बुलाते अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सड़क सुरक्षा की बैठक में एक बार फिर अधिकारी की ओर से जहां ट्रैफिक लाइट के संबंध में गलत दावा किया गया, वहीं जगाधरी-बिलासपुर स्टेट हाईवे को चौड़ा करने के बाद सड़क किनारे खड़े सूखे पेड़ों व बिजली के पोल हटाने का मुद्दा भी उठा। बैठक में सांसद ने कहा कि पचास प्रतिशत सड़क हादसे खराब सड़कों की वजह से हो रहे हैं। इस दौरान डीसी ने सड़क हादसों में सात प्रतिशत कमी आने की बात कही।
विज्ञापन

बैठक में नगर निगम के अधिकारी ने गलत रिपोर्ट पेश की। निगम के एक्सईएन ने बैठक में कहा कि विश्वकर्मा चौक पर खराब हो चुकी ट्रैफिक कंट्रोल लाइट की जगह नई लाइट लगाई जानी है। इसके लिए सोमवार तक टेंडर लगा दिया जाएगा। जब डीसी ने बाकी ट्रैफिक लाइटों के बारे में पूछा तो एक्सईएन ने कहा कि सभी लाइटें ठीक काम कर रही हैं, जबकि उनके दावे सही नहीं थे। शहर में लगी खराब ट्रैफिक लाइटों का जायजा लिया गया तो ज्यादातर खराब हालत में मिली। गुलाब नगर चौक, खारवन चौक, प्यारा चौक की लाइटें पूरी तरह से बंद मिली। जगाधरी बस स्टैंड के पास डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक पर ट्रैफिक लाइट का एक पोल ही नहीं है। इसके अलावा पंचायत भवन के सामने, कन्हैया साहिब चौक, मधु चौक, महाराणा प्रताप चौक समेत अन्य चौक पर कहीं पीली लाइट बंद मिली तो कहीं रेड लाइट। ऐसे में सभी लाइटें ठीक होने का दावा किस आधार पर किया गया यह समझ से परे है।
सड़क सुरक्षा की बैठक में नहीं बुलाए जाने पर रादौर से कांग्रेस विधायक डॉ. बीएल सैनी ने एतराज जताया। सैनी ने कहा कि क्या उनकी विधानसभा में लोग नहीं मर रहे। वहां की सड़कें टूटी नहीं है? फिर उन्हें बैठक में क्यों नहीं बुलाया जाता। जिस पर जिला ट्रांसपोर्ट अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र ने कहा कि भविष्य में उनको भी एजेंडा भेज कर बैठक में बुलाया जाएगा। विधायक ने कहा कि रादौर रोड की हालत किसी से छिपी नहीं है। मौके पर कुछ है और यहां बैठक में दूसरी रिपोर्ट दी जा रही है। रादौर विधानसभा की टूटी 40 सड़कों को बनाने के लिए 11 करोड़ रुपये वह मंजूर करवा कर लाए थे। डेढ़ माह से यह पैसा आया हुआ है परंतु अब तक किसी सड़क पर काम शुरू नहीं हुआ। जिस पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ने कहा कि जल्द ही सड़कों पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2019 में हुए सड़क हादसों में 272 लोगों की मौत हुई थी। जबकि नवंबर 2021 तक हादसों में 235 लोगों की मौत ही हुई। हादसों में सात प्रतिशत की कमी आई है।
बाक्स
नई सड़क किनारे खड़े सूखे पेड़
बैठक में जगाधरी-बिलासपुर स्टेट हाईवे को चौड़ा करने के बाद सड़क किनारे खड़े सूखे पेड़ों व बिजली के पोल हटाने का मुद्दा भी उठा। जिस पर वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि सूखे पेड़ बिजली की तारों की वजह से नहीं काटे जा सके। यदि आज तार हट जाए तो विभाग दो दिन में ही सभी पेड़ों को कटवा देगा। सड़क सुरक्षा की बैठक शनिवार को लघु सचिवालय में हुई। जिला ट्रांसपोर्ट अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र ने संबंधित विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। नेशनल हाईवे समेत अन्य सड़कों पर अच्छा काम करने के लिए पीडब्ल्यूडी की पूरी टीम की सराहना की गई।
बाक्स
खनन सामग्री से भरे वाहन तोड़ रहे सड़कें
सांसद कटारिया ने कहा कि सड़क पर आधे हादसे वाहन चालकों की वजह से हो रहे हैं तो आधे रोड सड़क में खामियों की वजह से भी होते हैं। सांसद ने कहा कि सड़कों की टूटने की वजह से कहीं माइनिंग जोन से आने वाले वाहन तो नहीं। जिस पर अधिकारियों ने कहा कि माइनिंग जोन से आने वाले वाहनों की वजह से भी सड़कें टूट रही हैं। क्योंकि उनमें जो रेत आता है उसमें से पानी सड़कों पर टपकता है। इससे सड़क जल्दी टूटती है। भाजपा नेता सुरेंद्र बनकट ने कहा कि रणजीतपुर में बड़े स्तर पर खनन हो रहा है। सड़कों पर दिनरात रेत, बजरी से भरे ट्रक चल रहे हैं। सांसद ने कहा कि यदि संभव हो सके तो शेड्यूल बनाकर वाहन चालकों की आंखों की जांच भी कराई जाए ताकि सड़क हादसों को कम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें