फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: महर्षि दयानंद सरस्वती की शिक्षाओं के बारे में बताया

Thu, 12 Feb 2026 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
डीएवी कॉलेज साढौरा में विद्यार्थियों को संबोधित करते डॉ. तेजबीर सिंह। संस्थान - फोटो : नेपालगंज में भारत-नेपाल सीमा समन्वय बैठक में मौजूद दोनों देशों के अ​धिकारी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेेंसी
विज्ञापन

साढौरा। डीएवी कॉलेज में महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती मनाई गई। इससे लेकर काॅलेज में कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. तेजबीर सिंह के नेतृत्व में करवाया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को महर्षि दयानंद सरस्वती की शिक्षाओं व सिद्धांतों के बारे में बताया।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों से महर्षि दयानंद, आर्य समाज व डीएवी की परंपराओं को निर्बाध रूप से निभाने का आह्वान किया। एनएसएस यूनिट अधिकारी डॉ. दर्शन लाल व डॉ. योगेश सिंह मोहन के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने महर्षि दयानंद के जीवन और उनसे जुड़े घटनाओं पर अपने विचार व्यक्त किए। डॉ. एसके दुबे ने महर्षि दयानंद के शैक्षिक दृष्टिकोण और डीएवी संस्थाओं की समाज में भूमिका पर विचार रखे। डॉ. गुरमेज सिंह ने महर्षि दयानंद के सामाजिक सरोकार, आर्य समाज की स्थापना की मूल भावनाओं के बारे बताया। इस दौरान डॉ. छत्रपाल सिंह, डॉ. राजेंद्र कुमार, प्रो. सुनीता, प्रो. मेघा, प्रो. नेहा, प्रो. जसप्रीत, प्रो. नीरज गेरा, प्रो. जोनी सभी स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें