फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आज मौसम बड़ा बेईमान है... गाने पर जमकर झूमें दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री गणेश इंटरटेनमेंट एंड ह्यूमिनिटी सर्विस सोसायटी द्वारा स्थानीय डीएवी गर्ल्स कॉलेज में मोहम्मद रफी नाइट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम मेयर मदन चौहान, गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में सीएमओ मनजीत सिंह, अमित आनंद, अरुण मेहता, गगन खरोड़, संगीता सिंघल, डीएवी गर्ल्स कॉलेज प्रिंसिपल मीनू, लक्ष्मण विनायक, ललित त्यागी, एमके सहगल, डॉ. अंजू राठौर रहे। कार्यक्रम में खासतौर पर फिल्म अभिनेता राकेश बेदी ने मोहम्मद रफी को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह मोहम्मद रफी से एक बार ही मिले हैं, पर उनकी चाहत उनके साथ हमेशा बनी रहेगी। उन्होंने अपनी रिंगटोन पर भी रफ़ी साहब का गाना लगा रखा है। कार्यक्रम में दिल्ली रत्न आवार्ड से सम्मानित मोहित खन्ना ने रफी साहब का गाना आज मौसम बड़ा बेईमान है.. गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर संस्था के निदेशक पंकज अरोड़ा ने आए हुए सभी अतिथियों को पुष्प देकर स्वागत किया। राकेश बेदी ने कहा कि उभरती प्रतिभाओं को मंच देने के साधन समाज में संस्था सामाजिक कार्य कर रही है। इसके लिए बधाई के पात्र है। उन्होंने खासतौर पर बताया कि 31 जुलाई को रफी नाइट पूरे इंडिया के अंदर की जाती है। एक यमुनानगर हरियाणा में आता हैं, जहां सात दिन मोहम्मद रफी साहब को याद किया जाता है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को दिल्ली के अंदर एक बहुत बड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें गणेश इंटरटेनमेंट सोसायटी के निदेशक पंकज अरोड़ा को इस कार्य करने के लिए सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें