यमुनानगर। आईटीआई में दाखिला लेने से वंचित रह गए विद्यार्थियों के पास आज अंतिम मौका है। वंचित रह गए विद्यार्थी आईटीआई पहुंचकर दाखिला ले सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को पूर्व आवेदन की आवश्यकता नहीं होगी। विद्यार्थी संस्थान में जाकर ओपन काउंसलिंग से सीधे दाखिला ले सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों का संस्थान में ही पंजीयन किया जाएगा और दस्तावेज जांच के बाद दाखिला दे दिया जाएगा। बता दें कि आईटीआई दाखिला प्रक्रिया का आज अंतिम दिन है। हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र की ओर 10 अक्तूबर तक दाखिले किए जा रहे हैं। जिसके तहत मंगलवार शाम पांच बजे तक संस्थान में विद्यार्थियों को सीधा प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए संस्थान में प्रक्रिया चल रही है। संस्थान की ओर से विद्यार्थियों की सहायता के लिए सहायता केंद्र बनाए गए हैं। जिले की सबसे बड़ी एवं नोडल आईटीआई में कुल 67 सीट बाकी हैं। इन सीटों पर अंतिम चरण की प्रक्रिया चल रही है। सबसे ज्यादा सीटे फाॅउड्रीमैन ड्यूल और प्लाईवुड मैन्युफैक्चरिंग में है। इन दोनों ट्रेड्स में कुल 37 सीट खाली हैं। फॉउड्रीमैन में 18 और प्लाईवुड मैन्युफैक्चरिंग में 19 सीट बाकी हैं। इसके अलावा अन्य ट्रेड्स में एक से आठ सीट ही खाली हैं। जबकि कुछ ट्रेड्स पूरी तरह भर चुकी हैं। प्राचार्य रामकुमार ने बताया कि खाली सीटों के लिए प्रक्रिया चल रही है। मंगलवार को इसका अंतिम दिन है। विद्यार्थियों को ओपन काउंसलिंग के माध्यम से सीधी प्रक्रिया से प्रवेश दिया जाएगा।
-
कितनी सीटें बची
नोडल आईटीआई में कुल 34 ट्रेड्स और 84 यूनिट हैं। कुछ ट्रेड्स को छोड़कर बाकी सभी ट्रेड्स में सीटें फुल हो चुकी हैं। सबसे ज्यादा सीटें फाॅउड्रीमैन ड्यूल और प्लाईवुड मैन्युफैक्चरिंग हैं। इन दोनों ट्रेड्स में कुल 37 सीटें हैं। इसके अलावा मशीनिंग टेक्नीशियन में एक, कारपेंटर एक, कॉस्मोटोलॉजी पांच, ड्रॉफसमैन एक, इलेक्ट्रॉपैलेटर एक, फॉउड्रीमैन तीन, मशीनिस्ट ड्यूल एक, मशीनिस्ट एक, मैकेनिक ट्रैक्टर दो, मैकेनिक मशीन टूल एक, पेंटर जनरल एक, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर ड्यूल तीन, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर ड्यूल दो, प्लंबर चार, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग एक, टूल एंड डाई मेकर एक, टर्नर एक सीट खाली है। इसके अलावा सभी सीटों पर दाखिला हो चुका है।