मास्क और सैनिटाइजर बांटते एनएसएस वॉलिंटियर्स।
- फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर चल रहे लॉडाउन के बीच मुकंद लाल नेशनल कॉलेज के प्रबंधन कमेटी के महासचिव डॉ रमेश कुमार के सुझाव पर एनएसएस विभाग द्वारा कोराना जैसी महामारी से बचाव के लिए जरूरतमंद परिवारों को मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण किया गया।एनएसएस की टीम ने डॉ महेश कुमार और डॉ दीपमाला की अध्यक्षता में शनि मंदिर, गाबा हॉस्पिटल के साथ लगती झुग्गी झोपड़ी एवं कुष्ठ आश्रम जगाधरी में लगभग 200 मास्क एवं 200 सैनिटाइजर जरूरतमंदों को बांटे।