फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब बेचने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन में ठेके बंद होने के बावजूद अवैध रुप से शराब बेच रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने अंग्रेजी व देसी शराब की दस बोतलें बरामद कर ली। शहर पुलिस को सूचना मिली थी कि रामपुरा टी प्वाइंट के नजदीक एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को शराब बेचते गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपी से दो अंग्रेजी शराब की और आठ देसी शराब की बोतलें बरामद कर ली। पूछताछ में आरोपी की पहचान रामपुरा कॉलोनी निवासी गीता राम के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें