फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खनन सामग्री ले जा रहे डंपर के टायर में लगी आग

Sat, 11 Jan 2025 07:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
टायर में लगी आग को बुझाता दमकल कर्मी।संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। मोहल्ला कच्चा किला से रोजाना गुजरने वाले खनन सामग्री से भरे एक डंपर के टायर में गुरुवार की रात को अचानक आग गई। डंपर के पिछले हिस्से में लगा टायर जलकर राख हो गया। टायर में आग लगने की सूचना पाकर मोहल्लेवासियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सूचना पाकर बाद में दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
डंपर चालक ने बताया कि गुरुवार की रात को खनन सामग्री लेकर जा रहा था। जैसे ही कच्चा किला स्थित डयोढी साहिब गुरुद्वारा के समीप पहुंचा तो डंपर के पीछे का टायर फट जाने से अचानक आग लग गई। पीछे से गुजर रहे वाहन चालकों ने आग लगने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने रास्ते में ही डंपर को रोका और लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद दमकल विभाग की टीम भी वहां पहुंच गई और टायर में लगी आग पर काबू पाया। चालक ने बताया कि टायर फटने की वजह से आग लगी है।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें