फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को तनाव से दूर रहने के बताए उपाय

Sat, 30 Aug 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। राजकीय महाविद्यालय अहड़वाला में मनोविज्ञान विभाग तथा राष्ट्रीय सेवा योजना समिति के संयुक्त तत्वावधान में विद्यार्थियों के लिए समूह मार्गदर्शन सत्र तथा तनाव प्रबंधन से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को तनाव से दूर रहने के उपाय बताए गए।
प्राचार्या सर्वजीत कौर ने विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए कहा कि आज के समय में युवाओं में तनाव एक आम समस्या है। युवाओं में यह आत्महत्या का कारण बन जाता है। इसलिए युवाओं के लिए तनाव कम करने की तकनीक सीखना अति आवश्यक है। उप प्राचार्य डॉ. सुनील तनेजा ने कहा कि तनाव यदि सही दिशा में लगाया जाए तो वह अभिप्रेरणा का स्रोत बन जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. रमेश धारीवाल ने कहा कि अलग-अलग प्रकार की गतिविधियों में भाग लेने से भी तनाव कम होता है। डॉ. नंदिनी मोदगिल ने तनाव प्रबंधन से संबंधित अनेक गतिविधियां करवाई। जिसमें उन्होंने लड़ो या भागो प्रतिक्रिया से संबंधित जानकारी दी और बताया कि तनाव में कभी भूख कम और कभी अधिक लगती है। इससे सिरदर्द, घबराहट होते हैं। विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन से संबंधित पावर प्वाइंट प्रस्तुति द्वारा जानकारी दी गई। छात्रों से प्रश्न पूछे गए। संचालन डॉ. नंदिनी मोदगिल ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें