फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के बताए गुर

Sun, 23 Feb 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। गुरु नानक कन्या महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग, मार्केटिंग विभाग तथा इंस्टीट्यूशंस इनोवेटिव काउंसिल के संयुक्त सौजन्य से स्टार्टअप मानसिकता में महारत हासिल करना विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता यूपीईएस देहरादून से मोटीवेटर स्पीकर स्वरलीन कौर और यूपीईएस देहरादून एवं पर्ल एकेडमी के सहायक निदेशक सुमित वासन छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के गुर बताए।
इस कार्यक्रम का मुख्य आयोजन असिस्टेंट प्रोफेसर रचना आनंद और असिस्टेंट प्रोफेसर रमनजोत कौर ने किया। कार्यशाला आयोजित करवाने का मुख्य लक्ष्य छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाना था। मुख्य वक्ता स्वरलीन कौर ने छात्राओं को अपने स्टार्टअप की शुरुआत करना सिखाया। उन्होंने बताया कि सबसे पहले हमारे सामने क्या समस्या है, इसको समझना आवश्यक है और उसका समाधान एक स्टार्टअप के रूप में हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कई बड़े उद्योगपतियों के उदाहरण दिए, जिन्होंने बिल्कुल शून्य से अपना उद्योग आरंभ किया और आज वो बहुत ऊंचे स्तर पर है। उन्होंने इंदिरा नूरी, फाल्गुनी नायर और अन्य कई सफल महिला उद्योगपतियों के उदाहरण देकर छात्राओं का मार्गदर्शन किया। इस मौके पर असिस्टेंट प्रोफेसर सुखविंदर कौर, वंदना, लखविंदर कौर, पूजा आनंद, हरमीत, सिंपल, वैशाली, शीतल, शिफाली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें