शिविर में कर्मचारियों की आंखों की जांच करतीं नेत्र विशेषज्ञ। संस्थान
- फोटो : सड़क पर उतर यातायात व्यवस्था संभालती एनसीसी कैडे्टस। स्त्रोत: पुलिस
यमुनानगर। मुकंद लाल नेशनल कॉलेज में नेत्र जांच शिविर लगाया गया। शिविर का संचालन सुमेश चंद्रा ट्रस्ट, जोरियां की वरिष्ठ प्रबंधक एवं ऑप्टोमेट्रिस्ट इंदु कपूर ने किया। इस दौरान विद्यार्थियों, प्राध्यापकों और कर्मचारियों की आंखों की जांच कर देखभाल के बारे में जानकारी दी गई। युवा रेडक्रॉस क्लब के स्वयंसेवकों ने विद्यार्थियों को स्वैच्छिक रक्तदान और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। साथ ही तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच और स्वास्थ्य पर भी चर्चा की। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. मनोहर गोयल, डॉ. सविता गर्ग, डॉ. पूनम, डॉ. रामेश्वर ग्रोच, डॉ. अंजू नागपाल, सहायक प्रोफेसर निकेत, डॉ. रचना अग्रवाल, डॉ. राजेश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद