फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय सीमा खत्म, न कोई एक्शन, न एफआईआर

Wed, 04 Jun 2014 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के टी-प्वाइंट से किलर प्वाइंट बने मधु चौक को चौड़ा करने सहित कई प्रोजेक्ट पूरे करने को दिया 20 दिन का समय पूरा हो गया है। बावजूद इसके कई विभागों ने अपना काम पूरा नहीं किया है, जबकि प्रशासन ने काम पूरा न करने वाले विभाग पर हादसा होने की सूरत में एफआईआर दर्ज करने का प्रावधान किया था।
विज्ञापन


प्रशासन के कड़े रवैये के आगे भी विभाग पुराने ढर्रे पर ही चल रहे हैं और दिए समय के बाद पांच दिन और बीतने पर भी कई काम शुरू तक नहीं किया गया। यानी प्रशासन की सख्ती और एक्शन लेने की बात महज जिला रोड कमेटी की बैठक तक ही सिमटकर रह गई है।

बता दें कि बीती 8 मई को जिला रोड सेफ्टी कमेटी की मीटिंग में मधु चौक को चौड़ा करने सहित कई प्रोजेक्ट पूरे करने को प्रशासन ने संबंधित विभागों को 20 दिन का समय दिया था। इसके अवधि में विभागों को चौक पर जेबरा-क्रॉसिंग, डिवाइडर के गैप को कम करने, ट्रांसफार्मर और बिजली के खंभों को शिफ्ट करने, चौक का चारों ओर से विस्तार करने सहित कोनों पर स्लिप-वे बनाने, ट्रैफिक लाइट आदि कार्य करने थे।
विज्ञापन


इनमें से जैबरा-क्रॉसिंग, डिवाइडर के गैप को कम करने का काम ही दिए समय में पूरा किया गया। जबकि चौक का चारों ओर से विस्तार करने सहित कोनों पर स्लिप-वे बनाने, ट्रैफिक लाइट के काम अब भी लटके हैं। इसकी वजह ट्रांसफार्मर और बिजली के खंभों को शिफ्टिंग का काम आड़े आना माना जा रहा है।

क्योंकि  इस काम के बाद ही अगले काम हो सकेंगे। इसके लिए कई माह से बिजली निगम नगर निगम से करीब डेढ़ लाख रुपये मांग रहा है, किंतु नगर निगम की ओर से पेमेंट न किए जाने से यह काम नहीं हो पाया है।

विभागीय सूत्रों की मानें तो नगर निगम को बिजली निगम द्वारा खंभे और ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने के नाम पर मांगी जा रही राशि बहुत अधिक लग रही है, इसीलिए अब नगर निगम इस काम में कहां-कहां और कितना खर्च होगा, इसका ब्योरा मांग रहा है।

चौक पर बढ़े हादसों पर प्रशासन ने अपनाया था कड़ा रुख
मधु चौक पर बढ़ते ट्रैफिक के दबाव के कारण यहां हर वक्त जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके कारण सड़क हादसों को ग्राफ निरंतर बढ़ रहा है, पिछले पंद्रह माह के भीतर 13 लोग अलग-अलग हादसों में जान गंवा चुके हैं। इसको लेकर बीती 8 मई को लघु सचिवालय में जिला रोड सेफ्टी कमेटी की बैठक में डीसी की ओर से तीन वर्ष से अधर में लटके मधु चौक को चोड़ा करने सहित विभिन्न प्रोजेक्ट पूरे करने के लिए संबंधित विभागों को 20 दिन का समय दिया था।  

अमर उजाला ने बार-बार उठाया मुद्दा
प्रशासन की ओर से मधु चौक को चौड़ा करने सहित विभिन्न प्रोजेक्ट्स पूरा करने के लिए कड़ा रुख अपनाने पर अमर उजाला ने 12 मई के अंक में इस मुद्दे पर 15 माह में 13 ने गंवाई जान, और कितना इंतजार शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था।

इसके बाद कुछ विभागों की ओर से हरकत दिखाई गई और मधु चौक के डिवाइडर के गैप को कम करने के साथ मधु पेट्रोल पंप के डिवाइडर को बंद कर दिया गया। इसके अलावा सड़क पर जेबरा-क्रॉसिंग का काम पूरा कर लिया गया है। लेकिन दिए गए 20 दिन में से 17 दिन बाद भी कई ऐसे काम भी थे, जिन्हें संबंधित विभागों ने शुरू भी नहीं किया। इसको लेकर अमर उजाला ने 26 मई के अंक में कछुआ चाल से चल रहा चौक का काम शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें