फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निलंबित बैंक मैनेजर पर लगाया लाखों रुपये हड़पने का आरोप

Tue, 03 Jun 2014 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय सहकारी बैंक शाखा जठलाना के निलंबित बैंक मैनेजर पर एक व्यक्ति ने धोखाधड़ी से पैसे हड़पने का आरोप लगाते हुए एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन


इस दौरान शिकायतकर्ता के साथ लघु सचिवालय पहुंचे दर्जनों लोगों ने भी रोषस्वरूप नारेबाजी कर बैंक मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की।
 
गंाव नाचरौन निवासी कंवर पाल ने एसपी शशांक आनंद को दी शिकायत में बताया कि उसकी कृषि भूमि गांव नाचरौन और अन्य जगहों पर है। वर्ष 2002 में उसने पशु पालन, डेरी का लोन चार लाख 95 हजार रुपये केंद्रीय सहकारी बैंक शाखा जठलाना से लिया था।

लोन की अदायगी नियमित तौर पर कर दी गई थी। इस पर हरियाणा सरकार की ओर से उसे दो लाख पांच हजार रुपये सब्सिडी मिलने थे, लेकिन यह राशि नहीं मिली, क्योंकि उसे हड़प लिया गया।
विज्ञापन


इसके बाद उसने 31 मार्च को उक्त बैंक से बीस लाख रुपये की लिमिट बनवाई, लिमिट के समय बैंक मैनेजर ने दो खाली चेक केंद्रीय सहकारी बैंक और चार खाली चेक केनरा बैंक रादौर के बतौर सिक्योरिटी उसके हस्ताक्षर करवाकर रखवा लिए।

कंवर पाल ने बताया कि पांच अप्रैल को उसे उसके मित्र रामगोपाल ने बताया कि उपरोक्त लिमिट में से 17 लाख रुपये की राशि निकाल ली गई है। जिस पर उसके पैरों तले से जमीन निकल गई। जानकारी मिलने पर तुरंत बैक में गया और अपना खाता चेक किया, तो पता चला कि बतौर सिक्योरिटी लिए गए चेकों के माध्यम से मैनेजर ने उसके खाते से 17 लाख रुपये की राशि निकलवा ली है। जब वह उससे को मिला तो उसने माना कि घरेलू आवश्यकता के लिए यह पैसे उसने ही निकलवाएं हैं।

इसके बाद सात अप्रैल को मैनेजर ने उसे पांच लाख रुपये की राशि का ड्राफ्ट दिया और बैंक में बाकी राशि जमा करवाने का आश्वासन दिया। शिकायतकर्ता ने अपने शिकायत पत्र में बताया कि बाद में उसे पता चला कि मैनेजर ने कई अन्य लोगाें के साथ इस प्रकार की धोखाधड़ी की है और इसी के चलते बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने उसको तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह इस संबंध में वर्तमान बैंक मैनेजर पूर्ण सिंह को भी मिला। इस पर उन्होंने उसे बैंक खाते से सात लाख रुपये का ड्राफ्ट दिया और बकाया राशि भी दिलवाने का आश्वासन दिया, लेकिन आज तक बाकी के पांच लाख और दो लाख पांच हजार की सब्सिडी राशि नहीं दी गई। शिकायतकर्ता ने एसपी से मांग की कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें