फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़ती हड़ताल पर डटे, फैक्ट्रियों में लकड़ी खत्म

Tue, 29 Dec 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्कड़ आढ़तियों की हड़ताल सोमवार को पांचवें दिन में जारी रही। आढ़तियों की हड़ताल का असर फैक्ट्रियों पर पड़ने लगा है। लकड़ी खत्म होने पर कई छोटी फैक्टरी बंद हो गईं, जबकि बड़ी फैक्ट्रियों में स्टॉक खत्म होेने लगा है। सोमवार को आढ़ती, प्लाइवुड व्यापारी, भारतीय किसान संघ व भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधियों ने एसडीएम के साथ बैठक की और मंडी शिफ्टिंग की योजना पर रणनीति बनाई।
विज्ञापन


जगाधरी लक्कड़ मंडी के आढ़ती व प्लाइवुड फैक्टरी संचालकों ने सोमवार को एसडीएम जगाधरी प्रेम चंद गांगल से मिलकर लिखित मांग पत्र सौंपा। इसमें जगाधरी मंडी के लिए बनी पालिसी के आधार पर उन्हें दुकानें अलाट करने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि किराये के शेड के नीचे कैश नहीं रखा जा सकता।

आढ़ितयों ने मांग रखी कि जब तक यमुनानगर की स्थायी मंडी नहीं बनती तब तक जगाधरी के आढ़तियों को भी मार्केट फीस में रियायत दी जाए। फैक्टरी संचालकों ने यमुनानगर में स्थायी मंडी बनने तक लम समय मार्केट फीस लेने की मांग रखी। एसडीएम ने बताया कि जगाधरी की लक्कड़ मंडी मानकपुर में ही चलेगी जिसके लिए आढ़ती व फैक्टरी संचालक दोनों को लाइसेंस लेना होगा। 
विज्ञापन


फैक्टरी संचालक लाइसेंस लेंगे तो हम भी लेंगे
सफेदा पॉप्लर आढ़तिया संगठन यमुनानगर के पूर्व प्रधान अशोक गुर्जर का कहना है कि यदि फैक्टरी संचालक लाइसेंस लेगा तो वे भी आढ़त का लाइसेंस लेंगे। सफेदा पापुलर आढ़तिया संगठन यमुनानगर की दूसरी यूनियन के पूर्व प्रधान राजिंद्र राणा का कहना है कि सोमवार को वे बाहर थे। इस बारे में मंगलवार को मीटिंग बुलाई गई है।

भाकिसं ने मंडी शिफ्टिंग पर की प्रशासन की सराहना  
उधर, भारतीय किसान संघ का प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष रतन सिंह देवधर की अध्यक्षता में डीसी से मुलाकात की। उन्होंने प्रशासन के  प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रशासन मंडी शिफ्ट करने की योजना पर काम कर रहा है। उन्हें उम्मीद है की मंडी शिफ्टिंग का काम चार जनवरी तक पूरा हो जाएगा। जिलाध्यक्ष रामबीर सिंह ने कहा जल्द ही पॉप्लर उत्पादक किसानों के साथ बैठक की जाएगी। अब किसान भी आरपार के मूड में हैं। किसानों को समझाया जाएगा की लकड़ी को मानकपुर मंडी लेकर जाएं। किसान मंडी बंद होने की धमकियों से डरने वाला नहीं है। मौके पर पर पंडित लक्ष्मीचंद उपाध्यक्ष हरियाणा, विकास राणा प्रदेश युवा अध्यक्ष रुकमपाल सिंह, पिंटू खानपुर जिला सचिव मौजूद रहे।

डीसी व एसडीएम से मिला भाकियू का प्रतिनिधिमंडल
वहीं लक्कड़ मंडी के आढ़तियों की हड़ताल को लेकर भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधि सोमवार को प्रदेश संयोजक बाबू राम गुंदयाना के नेतृत्व में डीसी डॉ. एसएस फूलिया व एसडीएम प्रेमचंद गांगल से मिले। किसान नेताओं ने अधिकारियों से शिफ्टिंग पर चर्चा की। यूनियन नेताओं ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाया। उन्होंने कहा कि मंडी अब तक शिफ्ट नहीं हो सकी है और न ही किसानों को जे-फार्म मिलने की उम्मीद है। लकड़ी का रेट बढ़ाने पर कोई बात नहीं हो रही। यूनियन नेताओं ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्दी ही इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे सड़कों पर उतरेंगे। इस अवसर पर हरपाल सुढल, संजू गुंदयाना, विरेंद्र मंडेबर, कृष्ण पाल सुढल, अनिल मंडेबर, युवा प्रधान कर्मबीर, महिंद्र सिंह, राजकुमार दड़वा, रमेश तेजली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें