फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हथौड़ी की हल्की चोट मारते ही जिला अस्पताल की दीवार से गिर पड़ीं टाइलें

Tue, 09 Jun 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला नागरिक अस्पताल की बाहरी दीवारों से बार-बार टाइलें गिरने के मामले में आखिरकार लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पीडब्ल्यूडी ने सोमवार को मजदूरों को लगाकर टाइलों की जांच का काम शुरू कराया गया। मजदूर जैसे ही हथौड़ी से हल्की चोट मारी तो ज्यादातर टाइलें दीवार से अलग होकर नीचे गिर गईं।
अस्पताल में कई बार टाइलें अचानक गिर चुकी हैं। जिसमें कुछ मरीजों को चोट भी लगी। लगातार हो रही घटनाओं ने मरीजों, तीमारदारों और अस्पताल कर्मियों की चिंता बढ़ा दी है। अस्पताल में रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में ऊंचाई से टाइल गिरना कभी भी गंभीर हादसे का कारण बन सकता है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के मजदूरों ने अस्पताल की बाहरी दीवारों पर लगी टाइलों की एक-एक कर जांच शुरू कर दी है। हथौड़ी की मदद से यह पता लगाया जा रहा है कि कौन-सी टाइलें मजबूती से चिपकी हुई हैं और किनके नीचे खोखलापन है। जिन टाइलों में कमजोरी या खालीपन पाया जाएगा, उन्हें दीवारों से हटाया जाएगा। इसके बाद उनकी जगह नई टाइलें लगाई जाएंगी ताकि भविष्य में किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका न रहे। पिछले दिनों एडीसी ने अस्पताल का निरीक्षण कर माले की जांच की थी।
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. पुनीत कालड़ा ने बताया स्वास्थ्य विभाग ने टाइलें गिरने के मामले को गंभीरता से लिया था। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखकर संपूर्ण जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई थी। इसके बाद विभाग ने निरीक्षण और जांच की प्रक्रिया शुरू की है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कितनी टाइलें बदलनी पड़ेंगी।
जिला अस्पताल में कब-कब गिरी टाइल
- 13 मार्च 2024 को पहली बार अस्पताल के ए-ब्लॉक की बाहरी दीवारों पर लगी टाइलें गिर गईं। घटना के समय नीचे खड़ी एक नर्सिंग ऑफिसर की कार टाइलों की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई।

- 15 जुलाई 2024 को पांचवीं मंजिल से अस्पताल के ए और बी ब्लॉक के बीच स्थित वाटर कूलर क्षेत्र के पास टाइलें गिरी। उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

- 19 अप्रैल 2025 को टाइलें ब्लॉक ए व बी की दीवारों से तीन जगह से टाइलें गिरी हैं। टाइलें गिरने से नीचे दीवार के पास खड़ी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
- 6 फरवरी 2025 को टाइल गिरने से दवा लेने आई द्वारिकापुरी निवासी महिला मीनू पर जा गिरीं। महिला को चोटें आईं और उसे उपचार देना पड़ा।

- 13 फरवरी 2025 को तीसरी मंजिल के वार्ड क्षेत्र में दीवारों की टाइलें फिर उखड़कर नीचे गिरीं। एसडीएम जगाधरी सहित पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने अस्पताल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

- जनवरी 2026 में सिविल सर्जन कार्यालय में उनकी कुर्सी के सामने फर्श पर लगी टाइलें भी उखड़ कर बाहर आ गई थी।सिविल सर्जन कार्यालय के ही ट्रेनिंग हॉल में लगी टाइलें तो धमाके के साथ उखड़ गई थी।

- 14 मई 2026 को सिविल सर्जन कार्यालय भवन की दीवार से अचानक टाइलें गिर गईं। करीब 20 फीट हिस्से से टाइलें टूट कर नीचे आ गिरीं।
- 29 मई 2026 अस्पताल के भवन में लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट की ओर बनी दीवार से टाइलें गिर गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें