फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर फोर्स

Tue, 12 Nov 2024 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। श्री कपालमोचन मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मेला परिसर में चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात की गई है। साथ ही जगह-जगह नाके और अस्थाई चौकी भी बनाई गई है। एसपी ने खुद मेला परिसर में निरीक्षण किया है।
मेले में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और हिमाचल से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए मेला परिसर में 2500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। 10 जगह वाच टॉवर बनाए गए हैं। जहां पर हर समय पुलिसकर्मी को तैनात किया जाएगा। परिसर में 10 अस्थाई पुलिस चौकी बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे परिसर को चार सेक्टरों में बांटकर सेक्टर पुलिस प्रभारी भी तैनात किए गए हैं। यही नहीं परिसर में संदिग्धों की जांच के लिए 12 स्थानों पर पुलिस ने नाके लगाए हैं। किसी भी तरह के वाहनों को मेला परिसर में अनुमति नहीं दी जाएगी। कपालमोचन पहुंचने पर अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है। सोमवार को एसपी राजीव देसवाल ने खुद मेला परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस को मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें