फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भंडारे में मशीन से हर घंटे में बनेंगी 5000 रोटी व पूरियां

Tue, 12 Nov 2024 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल शर्मा
विज्ञापन

यमुनानगर। कपाल मोचन मेले में बाबा बंसीवाले का भंडारा आकर्षण का केंद्र रहता है, जो मेला क्षेत्र के शुरुआत में गत 12 वर्षों से क्षत्रिय धर्मशाला में लग रहा है। सोमवार को मेले के पहले दिन से भंडारा भी शुरू हो गया, जो 15 नवंबर तक चलेगा।
भंडारे में हर दिन लाखों श्रद्धालु भोजन करेंगे, इसलिए इसे तैयार करने के लिए हरियाणा सहित यूपी के विभिन्न जिलों से करीब 40 हलवाई बुलाए गए हैं। इनके साथ 60 से सौ सेवादार भी पांच दिन के मेले में दिन-रात सेवा में रहेंगे। भंडारा आयोजन समिति ने इस बार रोटी के साथ पूरी बनाने की मशीन भी मंगवाई गई है। यह मशीन हर घंटे में करीब पांच हजार रोटी व पूरी निकालेंगी।
विज्ञापन

समिति के कानूनी सलाहकार विनेश गर्ग ने बताया कि भंडारे में दाल, कढ़ी, सब्जी, चावल, पूरी, रोटी, चाय, हलवा सहित बेसन की बर्फी व अन्य मिठाइयां तैयार होंगी। इसके लिए सोमवार को धर्मशाला में सेवादारों ने दर्जनों कढाए, पतीले व बर्तनों सहित क्विंटलों राशन व ईंधन के रूप में लकड़ी, एलपीजी सिलेंडर, डीजल भट्टी लगा दिए हैं। भंडारे में हर दिन लाखों श्रद्धालुओं के भोजन की व्यवस्था में रोज क्विंटलों में बेसन, चावल, आटा, दूध, सूजी, घी, रिफाइंड, आलू, दाल, छोले व अन्य राशन लगेगा।
विज्ञापन

पांच दिन के मेले में हर दिन सुबह सात से नौ बजे तक चाय व ब्रेड पकौड़े और सुबह नौ से रात ग्यारह बजे तक कड़ी-चावल, दाल-चावल, पूरी-छोले, पूरी-आलू, मिक्स सब्जी, रोटी का प्रसाद रहेगा। इसके अलावा बेसन की बर्फी सहित गुलाब जामुन व अन्य मिष्ठान की भी व्यवस्था की जाएगी। साथ ही चाट, टिक्की, जलजीरा भी रहेंगे। अगर कोई श्रद्धालु रात ग्यारह बजे के बाद भी आता है तो उसके लिए भी भोजन की व्यवस्था रहेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें