फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ठग ने खाते से चोरी किए हजारों रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन



पानीपत। साइबर ठगों ने भादड़ गांव के व्यक्ति के खाते से 98138 रुपये चोरी कर लिए। पीड़ित ने एसी ठीक कराने के लिए गूगल पर कंपनी के कर्मी का नंबर सर्च किया था। इसके बाद ठग ने इनके पास लिंक भेजकर खाते की जानकारी जुटाई और खाते से पैसे चोरी कर लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

भादड़ गांव निवासी कृष्ण ने बताया उनको अपना एसी रिपेयर करवाना था। उसका बेटा निखिल गूगल पर कंपनी का नंबर सर्च कर रहा था। कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। उसने खुद को कंपनी का कर्मी बताया। कॉलकर्ता ने उसके मोबाइल पर एक लिंक भेजा। उसके बेटे ने लिंक भेजकर जैसे ही उसमें डिटेल भरकर भेज दिया। कुछ देर बाद उसके खाते से 98138 रुपये कट गए। उसने इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें