फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बाइक बेचने जा रहा युवक गिरफ्तार, चोरी की दो बाइकें बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक बेचने जा रहा युवक गिरफ्तार, दो चोरी की बाइक बरामद
विज्ञापन

यमुनानगर। एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने चोरी की बाइक के साथ आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी से चोरी की दो बाइक बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

इंचार्ज सुखविंद्र राणा ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि एक युवक चोरी की बाइक को लेकर करेहड़ा बाइपास होता हुआ उत्तर प्रदेश की तरफ जाएगा। इस सूचना पर उनकी टीम ने तुरंत नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस टीम को बाइक पर एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने बाइक को रुकने का इशारा किया तो आरोपी युवक बाइक को पीछे की तरफ मोड़ कर भागने लगा। पुलिस टीम ने आरोपी का पीछा कर उसे काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी की पहचान ओड़ कॉलोनी रादौर निवासी सीसन उर्फ लाल बादशाह के रूप में हुई। आरोपी ने पूछताछ पर बताया कि उसने यह बाइक नौ जून को थाना जठलाना क्षेत्र से चोरी की थी। आरोपी से चोरी की दो बाइक बरामद की। इसके अतिरिक्त आरोपी से एक बाइक और बरामद की वह बाइक उसने 6 जून को थाना सदर जगाधरी क्षेत्र से चोरी की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें